हिंदी काव्य साहित्य का इतिहास हिंदी साहित्य का काल-विभाजन आदिकाल के समय का उल्लेख कीजिए। सन् 769 ई॰ से 1343 ई॰ तक। पूर्व मध्य काल (भक्ति काल) की समय अवधि बताइए। सन् 1343 ई॰ 1643 ई॰ तक। उत्तर मध्यकाल (रीतिकाल) की समय अवधि बताइए। सन् 1643 इ॰ से 1868 तक। आधुनिक काल की समय सीमा बताइए। सन 1868 ई॰ निरंतर। आदिकाल आदिकाल के प्रमुख कवियों के नाम का उल्लेख कीजिए। चंदबरदाई, विद्यापति, नरपति नाल्ह, दलपति विजय। हिंदी के प्रथम कवि का नाम लिखिए। हिंदी के प्रथम कवि सरहपा थे। आदिकाल की प्रमुख विशेषताएं बताइए। रासो ग्रंथ की रचना। आश्रयदाताओं के प्रशंसा। डिंगल एवं पिंगल भाषा का प्रयोग। प्रबंध एवं का मुक्त दोनों प्रकार की रचनाएं। हिंदी का प्रथम महाकाव्य किसको माना जाता है उसका रचनाकार कौन है? हिंदी का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो को माना जाता है इसके रचनाकार चंदबरदाई हैं। वीरगाथा काल की प्रमुख पुस्तकों के नाम लिखिए। वीरगाथा काल के पांच प्रमुख पुस्तकों के नाम इस प्रकार हैं- पृथ्वीराज रासो, खुमान रासो, बीसलदेव रासो, आल्हखंड, विजयपाल रासो। आदिकाल के प्रमुख काव्य के नाम तथा उनके रचनाकार के नाम ल...